23 को होगा फ्लाई ओवर का भव्य लोकार्पण, - Khabri Guru

Breaking

23 को होगा फ्लाई ओवर का भव्य लोकार्पण,


जबलपुर। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मदनमहल से दमोहनाका फ्लाई ओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, मुखयमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलो से शनिवार 23 अगस्त को किया जायेगा, फ्लाई ओवर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ मदनमहल से दमोहनाका तक सम्पर्ण फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया।

श्री सिंह मीडिया से बातचीत में कहा कि लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से निर्मित 7 किमी लम्बा जबलपुर में बना यह फ्लाई ओवर मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर होने के साथ ही इसमें रेल मार्ग के ऊपर बना देश का सबसे लम्बा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है जिसकी लम्बाई 192 मीटर है साथ ही इसमें 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाये गए हैं।

इस फ्लाई ओवर के नीचे पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे ही बास्केटबल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क बनाये गए है पुरे फ्लाई ओवर में 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए है।

फ्लाई ओवर के निरिक्षण में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती मीसा सिंह आदि उपस्थित थे।

पेज